Monday 28 November 2016

December Rashifal 2016

लीजिए आ गया साल का अखिरी महीना...... सच में पता ही नहीं चलता कि कब नया साल आरंभ हो जाता है और कब वह खत्म होने की कगार पर भी आ जाता है। जैसे ही दिसंबर महीने का नाम आता है, लोग मन ही मन जरूर सोचते हैं कि देखो कैसे साल खत्म भी होने चला है।

लेकिन साल का यह अंतिम महीना हर किसी के लिए ढेरों खुशियां लेकर आता है। यूं तो हिन्दू धर्म में नया साल चैत्र नवरात्रि से आरंभ होता है, सिख धर्म में भी नया साल ‘चेत’ महीने की पहली तारीख को ही मनाया जाता है। इसी प्रकार से भारत में विभिन्न धर्मों के भीतर नया साल अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है।

लेकिन पश्चिमी सभ्यता का भारत में उदय होने के बाद से अब 1 जनवरी को लोग ‘न्यू ईयर’ के नाम से जानने लगे हैं। इसलिए 31 दिसंबर की रात नए साल का आगमन कैसे किया जाए, इसकी तैयारियों में सभी लग जाते हैं। खैर वजह जो भी हो, यह बात तो तय है कि दिसंबर का महीना बेहद खास होता है और यह हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है।

लेकिन हम यह भी जान लेते हैं कि त्यौहारों के अलावा यह महीना आपके सितारों में क्या-क्या बदलाव लेकर आ रहा है। यह महीना ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आगे जानिए राशि अनुसार......

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2016 का यह महीना अच्छे परिणामों वाला होगा। आप चाहे नौकरीपेशा हैं या खुद का बिजनेस चलाते हैं, दोनों ही पहलुओं पर यह महीना आपके लिए शुभ होने वाला है। किंतु महीने की शुरुआत कुछ धीमी रफ्तार से होगी। लेकिन धैर्य बनाए रखते हुए कार्य करते रहें और परेशानी अपने काम के आढ़े ना आने दें। अगर शादीशुदा हैं तो साथी के साथ चल रहे झगड़े इस महीने खत्म हो जाएंगे। दोनों ही एक-दूजे को खुश करने के प्रयासों में लग जाएंगे। यह समय प्रेम संबंधों में भी मिठास लाने वाला है।



वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह महीना मिलेजुले परिणामों वाला होगा। आपके सामने कई कठिनाइयां भी आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनको काबू में कर लेंगे। अगर ऑफिस में तरक्की चाहते हैं, तो सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। बिजनेस करने वाले लोग अपने साझेदारों के सामने गुस्से को कंट्रोल में रखें। आपके लिए महीने का पहला भाग बेहतरीन होगा, लेकिन दूसरे भाग में समस्याएं अधिक होंगी। इस महीने बुर्जुगों का अधिक से अधिक सम्मान करें, आपके कार्य में आ रही परेशानियां कम हो जाएंगी।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह महीना अधिक बदलावों वाला नहीं होगा, किंतु दाम्पत्य जीवन को लेकर सचेत हो जाइए। जीवनसाथी की मूल जरूरतों का ध्यान रखें और खुद की वासनात्मक भावनाओं को थोड़ा दबा कर ही रखें। लेकिन अगर आप अविवाहित हैं, तो यह समय विवाह प्रस्ताव रखने के लिए उचित है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, बिजनेस भी सही तफ्तार से चलेगा। इस महीने साझेदारी में कोई काम करेंगे, तो बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। इस महीने आपको कई प्रतिद्वंदी भी मिलेंगे। पिता की सेहत का ख्याल रखें।



कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना, पिछले महीने से अच्छा होगा। लेकिन आपके स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। यदि आपने इसपर काबू नहीं किया तो यह महीना साल का सबसे बुरा वक्त भी लेकर आ सकता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें| इस महीने मित्रों का सपोर्ट दिलाएंगे, लेकिन उनकी सलाह भी मानें। ऐसा करने से आपके कई काम सफल होते चले जाएंगे। दाम्पत्य जीवन की बात करें, तो यहां भी स्वभाव के कारण साथी के साथ मनमुटाव होना संभव है।


सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर है, जिनका स्वास्थ्य लंबे समय से बिगड़ा हुआ था वे अब राहत की सांस ले सकते हैं। धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार आएगा और महीने के मध्य तक आप फिट महसूस करने लगेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो यहां माहौल सही रहेगा, सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। इस महीने अगर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो यह काम महीने के पहले भाग में ही कर लीजिए।



कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र की नजर में कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर 2016 का महीना अच्छे परिणामों वाला होगा। आर्थिक स्थिति अच्छे रहेगी, किंतु आप कुछ बड़े खर्चे करेंगे। जैसे कि घर का सामान खरीदना, घर के लिए नई वस्तुएं बनवाना, और यहां तक कि वाहन आदि खरीदने का भी फैसला ले सकते हैं आप। इस महीने गुस्से पर नियंत्रण रखें, करीबी व्यक्ति की सलाह सुनें और मानें भी। आपका स्वभाव ही तनाव का कारण बन सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखते हुए फैसले लेंगे तो समय अनुकूल बना रहेगा।


तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलेजुले परिणामों वाला होगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी, इसमें अधिक बदलाव नहीं आएंगे। लेकिन आपकी वाणी आपके लिए समस्याएं ला सकती हैं, इसलिए इसे ध्यानपूर्वक इस्तेमाल करें। घरेलू जीवन सुख से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन पर वासनात्मक विचारों को हावी ना होने दें, ये साथी के साथ मनमुटाव उत्पन्न कर सकते हैं।




वृश्चिक राशि
यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जिसका सबसे बड़ा कारण बनेगा आपका खुद का आत्म विश्वास। ये आपके सभी बिगड़े हुए कार्यों को बनाता चला जाएगा। इस महीने भाई और मित्रों का सपोर्ट बना रहेगा। महीने के पहले भाग में अपनी सेहत का ख्याल रखें।



धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आप बिजनेस क्षेत्र में हैं तो मुनाफा कमाने का समय आ गया है, नौकरी करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल ही है। आपका परिश्रम आने वाले समय में अच्छे परिणाम लाएगा। इस महीने नए लोग मिलेंगे, वे आपकी बातों से प्रभावित होंगे। इस महीने कुछ खर्च बढ़ जाएंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। लेकिन निरंतर हो रही आमदनी से आपकी कई चिंताएं साथ ही साथ खत्म भी हो जाएंगी।


मकर राशि
इस राशि के जातक दिसंबर के महीने में केवल और केवल अपने स्वभाव पर नियंत्रण बनाए रखें। स्वभाव में उग्रता और बेवजह का क्रोध कई सारे बने हुए कार्यों को पल में बिगाड़ देगा। लेकिन अगर आपने इसे काबू में कर लिया, तो यह महीना साल के सबसे बेहतरीन समय में से एक होगा।


कुंभ राशि
अगर आपकी राशि कुंभ है तो इस महीने के लिए खुद को मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट बना लीजिए, क्योंकि इस महीने में काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, क्योंकि यह महीना आपकी मेहनत का आपको पूरा-पूरा परिणाम देगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, हर रूप में साथी का सपोर्ट मिलेगा। अगर किसी को प्रपोज करने का विचार बना रहे हैं, तो महीने का दूसरा भाग अनुकूल है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।



मीन राशि
मीन राशि वाले इस महीने आर्थिक रूप से खुशहाल दिखाई देंगे, यह महीना बड़े स्तर पर आमदनी लाएगा। अगर नया बिजनेस आरंभ करने का विचार बना रहे हैं, तो उसके लिए भी यह समय अनुकूल है। काम का बोझ शायद अधिक हो, लेकिन मनचाहा परिणाम अवश्य मिलेगा। घर के बड़ों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, इसलिए उनका ध्यान रखें। महीने का दूसरा भाग और भी अच्छा होगा। जो कार्य आप चाहते हैं कि किसी भी हाल में पूरे हो जाएं, उन्हें महीने के दूसरे भाग के लिए बचाए रखें।




For more informato about your love life, marriage life, carrer, job, foriegn, study contact our Free Astrologer - Astrologer Home

2 comments: